फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने छात्रा पर किया हमला

Sat, 24 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
घायल छात्रा का उपचार करते चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से बाजार आ रही एक बालिका पर शनिवार सुबह 6.30 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका बीए में पढ़ती है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए को तत्काल पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


बताया गया कि नायलसपोली गांव की दीपा कार्की (21) पुत्री चंचल सिंह कार्की रोज की तरह शनिवार सुबह भी थल बाजार दूध पहुंचाने आ रही थी। घर से करीब 500 मीटर दूर मालाढुंगा के पास झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ से दूध का डिब्बा छिटक गया और वह खुद दस फीट नीचे खाई में गिर गई। दीपा के हल्ला करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। गंभीर रूप से घायल दीपा को तत्काल गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

डा. पीएस लस्पाल और फार्मेसिस्ट बसंत बृजवाल ने बताया कि दीपा के सिर, हाथ पर पंजे के निशान हैं। उसे 15 टांके लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान कलावती देवी ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल तेंदुए को पकड़ा जाए, वरना वह बड़ी वारदात कर सकता है। नायलसपोली, सुनेती, ढुंगाती आदि गांवों में अक्सर तेंदुआ नजर आ रहा है। लोग अब अकेले इधर-उधर जाने में भी डर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने अब तक इलाके का मौका मुआयना नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें