फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडाक क्षेत्र में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, साथी महिलाओं की बहादुरी के आगे भागा तेंदुआ

विज्ञापन
दीपा रावत घायल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे चंडाक क्षेत्र के जंगल में मवेशियों के लिए घास काट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चंडाक निवासी दीपा रावत (23) अन्य महिलाओं के साथ बुधवार को मवेशियों के लिए घास लेने क्षेत्र के जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने दीपा पर हमला कर दिया। दीपा पर हमला होते देख समीप ही घास काट रहीं महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया। महिलाओं का शोर सुनकर तेंदुए दीपा को छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिलाएं घायल दीपा को सड़क तक लेकर आईं। इस बीच मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के गले में तेंदुए के पंजे से गहरा घाव बना है। महिला के हाथों में भी पंजों के निशान हैं। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि महिला के छह घाव हैं। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। तेंदुए के हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। तेंदुए के हमले के बाद रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घायल को मानकों के अनुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।
दो आदमखोर तेंदुओं को किया जा चुका है ढेर
पिथौरागढ़। चंडाक, पपदेव, सुकौली, बडौली, पौण में तेंदुए ने इस साल चार लोगों को मौत के घाट उतारा। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चे ने उपचार के अभाव में दो माह बाद दम तोड़ दिया था। वहीं आठ से अधिक लोगों को तेंदुए ने घायल किया था। इसके बाद शिकारी सैय्यद बिन हादी ने 29 सितंबर को पौण-हुड़ेती और आठ नवंबर को चंडाक क्षेत्र में आदमखोर घोषित हो चुके तेंदुओं को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोरा ने जाना हाल
पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों का फोन कर आर्थिक मदद शीघ्र देने की मांग की।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में मारे गए लोग
21 सितंबर को सुकौली में युवक
24 सितंबर को छाना पांडे में 12 वर्षीय बालिका
14 अक्तूबर को पपदेव में एक महिला
चार नवंबर को तेंदुए के हमले में घायल नेपाली बालक ने जिला अस्पताल में तोड़ा था दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें