फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जियों के लिए तरसे मुनस्यारी-मदकोट वाले

Fri, 13 Jul 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/मदकोट
विज्ञापन
मुनस्यारी में खाली पड़ी फल सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपदा के कारण सड़कें बंद होने से मुनस्यारी और मदकोट क्षेत्र के लोग फल एवं सब्जियों के लिए तरस गए हैं। सब्जी के नाम पर सीमांत की दुकानों में केवल स्थानीय आलू और पत्ता गोभी बिक रही है।

विज्ञापन


दो जुलाई को आई आपदा से थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी मार्ग ध्वस्त हो गए थे। सड़कों का सुधार होने के बाद भी कुछ स्थानों पर बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सब्जियों के वाहन मुनस्यारी और मदकोट कस्बों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पिछले 10 दिनों से मुनस्यारी की दुकानों में फल और सब्जियां नहीं हैं। दुकानों में केवल स्थानीय आलू और पत्ता गोभी मिल रही है।

सब्जी और फलों के वाहन नहीं आने से व्यापारी भी मायूस हैं। हॉस्पिटल रोड पर सब्जी एवं परचून की दुकान चलाने वाले कैलाश धामी ने बताया कि दो जुलाई से सब्जी और राशन की गाड़ियां नहीं आने के कारण कोई सब्जी नहीं मिल पा रही है। यही हाल मदकोट में भी है। मदकोट कस्बे की दुकानों में भी फल और सब्जियां नहीं हैं। कुछ दुकानों में बाहर से आने वाली सब्जी के नाम पर मात्र प्याज बचा है।
विज्ञापन


खाद्यान्न की भी हो सकती है किल्लत
मुनस्यारी। इस समय मुनस्यारी और मदकोट में खाद्यान्न की उपलब्धता है। बार-बार सड़क के बंद होने से बड़े वाहन नहीं जा पा रहे हैं। यदि सड़कें शीघ्र दुरुस्त नहीं हुईं तो इन क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान की किल्लत भी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें