फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनालीछीना में महकेंगे नींबू के बाग, संवरेगी किसानों की आर्थिकी

Fri, 26 Jun 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड में बंजर पड़ी भूमि को फिर से आबाद करने और स्थानीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सराहनीय पहल होने जा रही है। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) परियोजना के तहत क्षेत्र की 15 हेक्टेयर बंजर भूमि पर जल्द ही नींबू के बाग विकसित किए जाएंगे। यह योजना न सिर्फ अनुपयोगी पड़ी जमीन को नया जीवन देगी बल्कि नींबू उत्पादन के जरिए स्थानीय किसानों की आर्थिकी को भी एक नया और मजबूत आधार प्रदान करेगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग किसानों की सहायता से इस भूमि पर संकर नींबू के पौधों का मानसूनकाल में रोपण करेगा। पौधे पेड़ बनकर तीन से चार साल बाद फल देंगे जो किसानों के स्वरोजगार का बेहतर जरिया बनेगा। जायका परियोजना के तहत बंजर भूमि के आबाद होने के बाद नींबू उत्पादन से किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। वहीं इससे पलायन भी रुकेगा।

बंदरों से सुरक्षित रहेंगे नींबू
जिले में नगर से लेकर कस्बों, गांवों तक बंदरों के उत्पात से किसान परेशान हैं। बंदर खेती और बागवानी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उद्यान विभाग के मुताबिक, बंदर को नींबू को नुकसान नहीं पहुंचाते। ऐसे में कनालीछीना क्षेत्र में नींबू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


..........
जिस भूमि में किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है अब उसमें उद्यान विभाग नींबू के पौधों का रोपण करेगा। किसानों को उन्नत पौध उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

-अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें