फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लीगल एड क्लीनिक के जरिये मिलेगी विधिक सहायता

Fri, 03 Apr 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। अब विलुप्त हो रहे वनराजि समुदाय को लीगल एड क्लीनिक के जरिये विधिक सहायता मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जौलजीबी में विधायक भवन में वनराजियों के लिए लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य जनजातीय लोगों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता, सलाह की सुविधा का लाभ मिल सके। सचिव ने वनराजियों को जनजातीय अधिकारों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें