मुवानी(पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे में सड़क पर स्टोन क्रशर से सामग्री ढो रहे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से उड़ रही धूल से लोगों को परेशानी हो रही है। मुवानी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने कहा कि धूल के गुबार से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों को सास की दिक्कत हो रही है। धूल के गुबार के चलते चालकों को वाहन चलाने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव करने और ओवरलोड पर सख्ती रखने की मांग की है।