फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लछैर के महाकाली मंदिर में मेला संपन्न

Tue, 22 Sep 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लछैर के महाकाली मंदिर में मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोग अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए लगातार सजग हैं। अब मेलों में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने भविष्य में मेले के विकास के लिए पूरे सहयोग का वचन दिया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन विधायक मयूख महर ने किया। विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने महाकाली मंदिर में पूजा की और डोले के दर्शन किए। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम पेश किए। लछैर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंडल सिंह महर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अब यह मेला महोत्सव का रूप ले रहा है। आने वाले समय में मेले को आकर्षक बनाया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी, श्याम सिंह धामी, कनिष्ठ प्रमुख मनोज कुमार, पूर्व सैनिक कोमल शाही, धर्म सिंह, ललित मोहन दिगारी, अर्जुन राम, संजय कुमार, नैन सिंह, संतोष खनका, उमेद सिंह खनका, हर्षबहादुर खनका समेत तमाम लोगों ने मेले को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह एक दिवसीय मेला संपन्न हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें