फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम और ग्लेशियर टूटने से लाटूधूरा अभियान स्थगित

Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
लाटूधूरा अभियान के लिए 5200 मीटर पर बनाया गया समिट कैंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लगातार खराब मौसम और ग्लेशियर टूटने के कारण पैदा हो रहे खतरे को देखते हुए लाटूधूरा पर्वत पर चढ़ने का अभियान स्थगित कर दिया गया है। अभियान दल के सभी सदस्य लौट आए हैं। 6394 मीटर ऊंची अविजित लाटूधूरा चोटी को फतह करने के लिए दो मई को पुणे महाराष्ट्र निवासी करन कौशिक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल गया था। अभियान स्थगित होने से दल के सदस्यों में भारी मायूसी है।
विज्ञापन


बताया गया कि वर्ष 2014 में भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के एक दल ने पर्वतारोही ध्रुव जोशी के नेतृत्व में इस चोटी पर चढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन उनको भी कामयाबी नहीं मिली। पुणे के इस अभियान दल ने 5000 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैंप बनाया। 5200 मीटर की ऊंचाई पर समिट कैंप तैयार किया गया। वहां से दल के सदस्यों ने दस मई को 5800 मीटर की ऊंचाई तक चढ़ने में कामयाबी हासिल की, लेकिन लगातार बर्फबारी और ग्लेशियर टूटने के कारण उनके कदम आगे नहीं बढ़ पाए। सदस्यों ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस समय बर्फ की फुहार गिरती रहती है। पहाड़ी पर बर्फ की सतह कमजोर हो जाती है और उसके खिसकने का खतरा बना रहता है।

टीम लीडर करन कौशिक ने बताया कि लगातार हिमपात, ग्लेशियर टूटने और पर्वतारोहण के लिए उपयुक्त मौसम न होने के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया है। भविष्य में फिर से लाटूधूरा चोटी पर चढ़ने का प्रयास करेंगे। दल में भरत कुमार, तुषार, जूही, कमल शामिल हैं। यह लोग अब पुणे को लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाटूधूरा क्षेत्र में मौसम की स्थिति हर समय एक सी बनी रहती है। इसी कारण हर अभियान दल को किसी न किसी तरह की बाधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें