एसडीएम आरके पांडे ने तहसील के अंतिम गांव कुटी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन की व्यवस्था शीघ्र कराने की मांग उठाई।
ग्रामीण कुंवर सिंह, चंचल सिंह ने शीघ्र राशन की आपूर्ति की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी उन्हें 22 किमी दूर गुंजी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कुटी में ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था करने की मांग की। एसडीएम ने आईटीबीपी जवानों से भी मुलाकात की। साथ ही समय-समय पर ग्रामीणों के सहयोग के लिए जवानों का मनोबल बढ़ाया। एसडीएम पांडेय ने कहा कि गुंजी, कुटी में खाद्यान्न की कमी नहीं आने दी जाएगी। फिल्हाल कुटी नाले पर अस्थायी पुल से आवाजाही चल रही है। मौसम साफ होने पर स्थायी पुल बनवाने का कार्य शुरू किया जाएगा।