फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चार महिलाओं की हत्या करने के आरोपी का किया अंतिम संस्कार

Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बुरसम गांव में अपनी पत्नी सहित चार महिलाओं की हत्या करने के आरोपी संतोष कुमार का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रामेश्वर घाट पर हुई हत्यारोपी की अंत्येष्टि में उसका बेटा विमल और चाचा दीवानी राम सहित छह-सात लोग ही मौजूद रहे। गंगोलीहाट के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह अपनी पत्नी चंद्रकला को दुपट्टे से गला घोंटकर मार दिया था। इसके बाद उसने ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी और मायके आई चचेरी बहन माया देवी की बड़ियाठ से हत्या कर दी थी। चार महिलाओं की हत्या करने के बाद संतोष कुमार फरार हो गया था। पुलिस, पीएसी, एसओजी, एसडीआरएफ के लगभग के 70 से अधिक जवान उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार की सुबह खोजबीन के दौरान पुलिस जवानों को हत्यारोपी संतोष कुमार का शव द्वालीबगड़ के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद परिजनों ने रामेश्वर घाट पर संतोष कुमार का अंतिम संस्कार किया। बुरसम गांव में चौहरे हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके है। अब भी वहां पर सन्नाटा पसरा है। पीड़ित परिवार प्रकाश राम अपनी मां और दो बच्चों के साथ गांव छोड़कर ससुराल में रह रहा है। अब वहां पर हत्यारोपी संतोष कुमार के चार बच्चे और उनकी दादी है। बड़ा बेटा अब सदमे से उबर चुका है लेकिन दो बेटियां और छोटा बेटा अभी भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें