फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दीपावली मनाने बहुतायत में वतन लौट रहे प्रवासी नेपाली नागरिक

Fri, 23 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दिवाली पर्व मनाने के लिए प्रतिदिन चार से पांच हजार प्रवासी नेपाली नागरिक भारत से अपने वतन लौट रहे हैं। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी है।
विज्ञापन

बनबसा इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में दो से ढाई हजार नेपाली नागरिक लौटते हैं। दशहरा पर्व से यह संख्या बढ़कर चार से पांच हजार प्रतिदिन हो गई है। ये प्रवासी भारत के विभिन्न शहरों में काम करते हैं। कई नेपाली नागरिक वर्षों बाद अपने वतन लौट रहे हैं। बाजुरा निवासी बल बहादुर ने बताया कि वह दस से बारह वर्षों बाद अपने वतन लौटे हैं। बझांग निवासी रतन लुहार आठ सालों बाद परिवार के साथ वापस आ रहे हैं। दिवाली के बाद नई फसल की बोआई के बाद ये सभी फिर से भारत लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें