फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग और चौकोड़ी का भूमि विवाद हल होगा : सांसद

Sun, 22 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते सांसद अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बेड़ीनाग और चौकोड़ी का भूमि विवाद जल्दी हल किया जाएगा और लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा, जिन लोगों ने इन दोनों स्थानों पर जमीन लेकर अपने भवन बनाए हैं, अब तक जमीन उनके नाम पर नहीं हो पाई है। सांसद ने कहा कि यह मामला कई स्तर से उनके सामने उठाया जा चुका है। अब इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी लेकर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


श्री टम्टा ने कहा कि राईआगर-चौड़मन्या रोड पर हो रहा घटिया डामरीकरण, बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक डॉक्टर के हवाले करना राज्य सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 हजार रुपये फीस में डॉक्टर तैयार किए थे, जो डॉक्टर पासआउट हुए थे वह कहां गए इसका पता प्रदेश सरकार को लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 2017 के चुनावों में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर गोविंद भंडारी, सतीश जोशी, धीरज बिष्ट, कृपाल रौतेला, नरेंद्र सिंह, सुंदर महरा, नंदन बाफिला, भीम कुमार, फकीर राम, दर्पण कुमार, कुशाल सिंह, सुनील बोरा, ज्ञान सिंह आदि थे।
विज्ञापन


सांसद टम्टा ने सुनीं जनता की समस्या
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सांसद अजय टम्टा ने गणाईगंगोली क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। सांसद टम्टा ने केंद्र की मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। दो साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला राष्ट्रीय स्तर पर सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों की तरक्की के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीति को जनता तक पहुंचाने के लिए समग्र अभियान चलाने को कहा। भ्रमण में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, ज्येष्ठ प्रमुख मीना गंगोला, गोकुल गंगोला, जगजीवन प्रसाद, मोहन जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, भगवान सिंह डसीला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें