फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खेला गांव के लांसनायक धीरेंद्र धामी सेना पदक से सम्मानित

Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील की दूरस्थ ग्रामसभा खेला निवासी धीरेंद्र धामी को मथुरा में अदम्य साहस के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

लांसनायक धीरेंद्र सिंह धामी आठ गोरखा राइफल के तीन बटालियन में जम्मू कश्मीर में अग्रिम पोस्ट पर संतरी के रूप में तैनात थे। 15 फरवरी 2023 को घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने अचानक उनकी पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियों के खिलाफ जवाबी फायरिंग शुरू करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों 12 फरवरी को मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में वीएसएम जनरल ऑफिसर कमांडिंग उत्तर कमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया। लांसनायक धामी के पिता आलम सिंह धामी पीडब्ल्यूडी में सेवारत हैं। माता हरूली देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें