पिथौरागढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में भाटकोट के बैडमिंटन हॉल में चल रही स्वर्गीय प्रमोद जोशी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में लक्ष्य, आदित्य, पार्थ पंत ने जीत दर्ज की। वहीं, धारचूला में भी बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
पिथौरागढ़ में प्रतियोगिता के अंडर-10 युगल में तान्या महर, अनुष्का बोरा, अंडर-17 में निश्चल चंद, युगल में चिराग, सचिन विजयी रहे। सीनियर पुरुष में अनिल नगरकोटी, युगल में भूपेश बिष्ट, अक्षय कुमार, सीनियर महिला में सीमा पुनेड़ा, एंजल, मिक्स डबल में शंकर खर्कवाल, एंजल, सीनियर मास्टर्स में मनोज वर्मा, पंकज पंत विजयी रहे। चयनित खिलाड़ी 21-22 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह रावत ने स्वर्गीय प्रमोद जोशी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए।
उधर, धारचूला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता में महेंद्र बुदियाल और दीपक पुनेठा की जोड़ी ने देवेंद्र, शकील अहमद की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।