फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 14 किमी पैदल चलकर पाया मजदूर के बेटे ने 22वां स्थान

Thu, 25 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीवन सिंह राणा-94.60- हाईस्कूल। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागड़)। एमवीसीडीएसडी जीआईसी बिर्थी के छात्र जीवन सिंह राणा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 94.60 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मजदूर पिता हरीश सिंह और शिक्षकों को दिया है। वह रोजाना 14 किमी पैदल चलकर गिन्नी गांव से विद्यालय पहुंचते हैं। रोज सात किमी घर से विद्यालय आना और सात किमी पैदल चलकर घर जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। जीवन सिंह का कहना है कि लगन और मेहनत ने उन्हें कभी थकान नहीं होने दी। माता ग्रहिणी और पशुपालन का काम कर तीन भाई-बहनों का लालन-पालन कर रही हैं। जीवन सिंह भविष्य में भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जय प्रकाश पापड़ी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोविंद बृथवाल और सीआरसी समन्यवक गोविंद राणा ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन


पथरीली पगडंडियों से होकर पाया प्रदेश सूची में 24वां मुकाम
नाचनी(पिथौरागढ़)। राइंका बांसबगड़ के इंटर के छात्र देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश की वरीयता सूची में 24वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 463 अंक प्राप्त किए हैं। देवेंद्र रोज ग्राम पंचायत राया के गोलगांव से चार किमी पथरीली पगडंडियों से पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते थे।
तीन भाइयों में सबसे छोटे देवेंद्र के परिवार में पिता गंगा सिंह कई वर्षों से बीमार हैं। माता तुलसी देवी मजदूरी और दूध बेचकर बच्चों का लालन-पालन करती हैं। सबसे बड़ा भाई कॉलेज की पढ़ाई के साथ ट्यूशन पढ़ाकर खर्च चला रहा है। दूसरा भाई धन के अभाव में पढ़ाई छोड़कर महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहा है। छुट्टियों में देवेंद्र भी मजदूरी कर परिवार को चलाने में मदद करते हैं। देवेंद्र प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आनंद राम, पीटीए अध्यक्ष जगत दसौनी, राजीव कश्यप ने छात्र के माता पिता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें