वृक्षमित्र कुंवर दामोदर राठौर की याद में सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने उनके गांव जाकर पौधरोपण किया। कुछ दिन बिताओ गांव में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय ननपापू पहुंचकर पौधे रोपे।
उन्होंने कहा कि आज शहर की चकाचौंध में हम लोग पेड़ों का दोहन करने लगे हैं। भारत के महानगरों में पेड़ अब नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कुंवर दामोदर राठौर को याद करते हुए कहा कि राठौर ने जो दस करोड़ पेड़ लगाने का वादा किया था उसे अब उनकी बेटी प्रियंका पूरा करने में लगी हुई है।
इस मौके पर संजय मिश्रा ने ननपापू के स्कूली बच्चों के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस किया। बच्चे भी सिने अभिनेता के साथ जमकर थिरके। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी, प्रियंका राठौर, हरीश कन्याल, प्रकाश बोरा, किरन मिश्रा, धीरज, सामायिरा, संदीप भारद्वाज, संजय पंत आदि उपस्थित रहे।