फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन विद्यालयों में जल्द बनेंगे प्रयोगशाला, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के तीन विद्यालयों में शीघ्र प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्यों की सुविधा मिलेगी। तीनों विद्यालयों में प्रयोगशालाओं के निर्माण के लिए 1.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज मुवानी में जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। राइंका बगड़ीहाट और राइंका छड़नदेव में जीव विज्ञान, रसायन और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं।
दोनों विद्यालयों के लिए 69-69 लाख की धनराशि मिली है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय टुंडी में पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद एक कक्ष का निर्माण किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से 14 लाख रुपये की धनराशि से कार्य किया गया।
विज्ञापन

कोट
कनालीछीना ब्लॉक के तीन विद्यालयों में प्रयोगशाला निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रयोग की सुविधा मिल सकेगी। - हिमांशु नौगाई, खंड शिक्षा अधिकारी, कनालीछीना, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें