फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब तक शुरू नहीं हो सके श्रम सुविधा केंद्र, श्रमिक परेशान

Mon, 02 Mar 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन महीने बाद भी अब तक जन सुविधा केंद्र (सीएससी) में श्रम सुविधा केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इसके चलते श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रमिकों को करीब 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। उस पर भी एक ही दिन में श्रम कार्ड नहीं बनने से श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




श्रम विभाग की जनपद के गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट ब्लॉक के चार जगहों पर श्रम सुविधा केंद्र संचालित करने की योजना है। इसके लिए विभाग ने तीन माह पूर्व उत्तराखंड भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है लेकिन अब भी गंगोलीहाट में दो, कनालीछीना और मूनाकोट में एक-एक सीएससी में श्रम सुविधा केंद्र का संचालन नहीं हो सका है।

पूर्व में सीएससी में श्रम कार्ड, नवीनीकरण सहित सभी कार्य किए जाते थे। श्रमिकों का कहना है कि पूर्व में वह सीएससी से श्रम कार्ड सहित अन्य कार्य के लिए आवेदन करते थे। सीएससी में आवेदन की प्रक्रिया बंद होने के बाद से उन्हें कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। एक ही दिन में काम पूरा न होने के कारण मजबूरन होटलों में ठहरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार जिला मुख्यालय आना संभव नहीं है।
विज्ञापन




धारचूला और जिला मुख्यालय में ही है श्रम सुविधा केंद्र संचालित

जिले में धारचूला तहसील के अलावा सिर्फ जिला मुख्यालय में ही श्रम सुविधा केंद्र की सुविधा है। अन्य ब्लॉकों के श्रमिकों को श्रम कार्ड बनाने के लिए विकासखंड वार तय दिन के मुताबिक आना पड़ रहा है। इससे श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।



........................

विभाग की ओर से जन सुविधा केंद्रों में श्रम सुविधा केंद्र संचालित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से सीएससी के साथ शासन स्तर पर बात चल रही है। -प्रदीप बिष्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें