क्वीटी से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर क्वीटी, सैंणराथी, मोडम, सैमली, बमनगांव, डोर, फूली की महिलाओं ने क्वीटी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
महिला मंगल दल क्वीटी की अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकालकर शराब की दुकान का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि बीच बाजार में शराब की दुकान है। दुकान मानकों को ताक में रख कर खोली गई है. शराब की दुकान के निकट ही स्वास्थ्य केंद्र है। नियमानुसार शराब की दुकान अस्पताल से 100 मीटर के दायरे में नहीं खोली जा सकती।
इन लोगों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजकर क्वीटी से शराब की दुकान हटाने की मांग की है। कहा है कि शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो महिलाएं आंदोलन करेंगी। प्रदर्शन में दमयंती देवी, अनुली देवी, बलपा देवी, दीपा देवी, कमला देवी, बसंती देवी, भानुली देवी, धरमा देवी, गोपुली देवी, मधुली देवी, खिला देवी, मोहनी देवी आदि शामिल थीं।