फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट के कुंवर सिंह सीआरपीएफ में एडीजी बने

विज्ञापन
कुंवर सिंह भंडारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। खेतार भंडार गांव निवासी कुंवर सिंह भंडारी सीआरपीएफ में अपर महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। भंडारी वर्तमान में सीआरपीएफ में बतौर निदेशक आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू राजस्थान में तैनात हैं।
विज्ञापन

उनके भांजे एनएसजी में असिस्टेंट कमांडेंट कांडे निवासी सुनील डसीला ने बताया कि उनके मामा कुंवर सिंह ने आठवीं की परीक्षा दूनाकोट जूनियर हाईस्कूल से पास की थी। इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिली। उन्होंने इंटरमीडिएट अल्मोड़ा से और उच्च शिक्षा पिथौरागढ़ महाविद्यालय से प्राप्त की। 1984 में वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने।
उन्होंने नगालैंड, मणिपुर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दीं। वह रैपिड एक्शन फोर्स और एनएसजी में डेपुटेशन पर भी रहे। भंडारी दूनाकोट क्षेत्र के पहले अधिकारी हैं जो इस पद तक पहुंचने में सफल रहे हैं। वह कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। सराहनीय सेवा के लिए भंडारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें