फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंडर-15 क्रिकेट लीग के लिए कुनाल सिंह का चयन

Fri, 19 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के पुत्र कुनाल सिंह का चयन फ्यूचर स्टार अंडर-15 चैंपियनशिप क्रिकेट लीग के लिए हुआ है। उन्हें सोनीपत किंग्स टीम में जगह मिली है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

25 जून से गाजियाबाद में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती है। कुनाल के चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें