फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमौड़ वालों का जल संस्थान दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 03 Jan 2019 10:09 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेयजल को लेकर जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करते कुमौड़ के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के कुमौड़ क्षेत्र के लोगों ने पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया, जिसमें जलापूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पालिका सभासद नीरज कुमार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने कुमौड़ में चल रही पेयजल किल्लत के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कुमौड़ वार्ड में एक माह से पेयजल संकट बना है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में ही लगा रहना पड़ता है।

कई बार पेयजल किल्लत का मामला विभाग के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में विमला महर, कमलेश कुमार, शांति देवी, संदीप कुमार, जानकी महर, तारा देवी, बसंती देवी, ललिता देवी, मोहनी देवी, हेमा महर, मोहनी महर, प्रकाश देवली, संदीप कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें