फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Tue, 26 Feb 2019 11:04 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मुनस्यारी- थल सड़क पर गिरी बर्फ। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
समूचा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। कड़ाके की ठंड के चलते अधिकांश पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिन पर्यटकों ने बाहर निकलने की हिम्मत दिखाई उन्होंने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी के चलते स्कूलों में भी मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर कई वाहन फंसे हैं। प्रशासन और पुलिस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में सोमवार शाम से बर्फबारी शुरू हो गई जो रातभर जारी रही। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी सड़क पर यातायात बाधित हो गया है।

बेटुलीधार, पातलथौड़, बलांती, कालामुनि में सड़क बीती रात से ही बंद है। मार्ग पर कई वाहन फंसे हैं। बलांती के पास भी मुनस्यारी का सामान लेकर आ रहे दो ट्रक फंसे हैं। सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोनिवि ने स्नोकटर और जेसीबी लगाई है। उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी मौके पर खड़े होकर सड़क खुलवाने में जुटे हैं। बर्फबारी से क्षेत्र में आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। उनका कहना है कि बर्फबारी से मुनस्यारी स्विटजरलैंड जैसा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी का ऐसा नजारा वर्ष 2004 के बाद इस बार ही दिखाई दे रहा है।

पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हिमपात
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में मौसम के लगातार करवट बदलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। साथ ही थलकेदार, सौरलेख, चंडाक, ध्वज की चोटियों पर बर्फबारी हुई। मंगलवार को तड़के हुई बारिश के बाद भी आसमान बादलों से ढका रहा। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप खिली। इससे लोगों को कुछ हद तक ठंड से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें