पिथौरागढ़। धारचूला के खेत, सुवा, न्यू सोबला, उमचिया, दर, बौंगलिंग के युवाओं ने सड़क, संचार और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस संबंध में बीते दिनों क्षेत्र के ग्रामीणों ने धारचूला में जुलूस निकाल प्रदर्शन भी किया था।
उन्होंने कहा कि गांव के लोग आज भी सड़क और संचार सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा एकता शक्ति के अध्यक्ष सुरेश जेठा, रमेश बिष्ट, कमलेश कुंवर, महिमन नेगी, महेंद्र ठाकुर, हिमांशु बिष्ट, दीपक सिंह, संदीप कुंवर, डूंगर सुयाल, पुष्कर थापा, पुष्कर बिष्ट, रूप सिंह नेगी आदि शामिल रहे।