देहरादून में हुई उत्तराखंड परिधान म्यर पहचाण प्रतियोगिता में धारचूला की महिलाओं ने बाजी मारी है
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को देहरादून में हुई उत्तराखंड परिधान म्यर पहचाण प्रतियोगिता में धारचूला की महिलाओं ने बाजी मारी है। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मुख्य रेखा आर्या ने महिलाओं को 31-31 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड परिधान म्यर पहचाण प्रतियोबिता में धारचूला के गो घाटीबगड़ निवासी साक्षी ग्वाल, सैणी ग्रुप में ममीरा ग्वाल, अम्मा ग्रुप में शांति मार्छाल विजेता रहीं। ममीरा ग्वाल एवं साक्षी ग्वाल मां बेटी और शांति मार्छाल ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान पाया।
मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने 31-31 हजार रुपये की राशि देकर तीनों विजेताओं को सम्मानित किया। इससे दारमा, व्यास, चौदास घाटी में रं समाज के लोगों में खुशी की लहर है। विजेता ममीरा ग्वाल, साक्षी ग्वाल और मारछा की शांति मार्छाल ने खुशी जताई। कहा कि अपने रं पारंपरिक वेशभूषा चुंगबाला में मंच में रैप करने पर नया अनुभव मिला।