फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं स्तरीय वार्षिक प्रतियोगिता 20 से शुरू

Mon, 15 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में कलश संगीत कला समिति की ओर से द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 जून से किया जाएगा। तीन दिवसीय कुमाऊं स्तरीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए सोमवार को समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, इसमें आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को दायित्व बांटे गए। प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत सुगम संगीत गायन, शास्त्रीय संगीत गायन और शास्त्रीय वादन की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
प्रमुख समिति अध्यक्ष हिमेश ने बताया कि कुमाऊं स्तर की यह प्रतियोगिता चंपावत में दूसरी बार आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनता से प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की। प्रतियोगिता से 20, 21 और 22 जून तक होगी। यहां गिरीश पंत, जनार्दन चिल्कोटी, डॉ. बीसी जोशी, लोकमणि पंत, दिनेश बिष्ट, नवीन पंत, प्रेम वल्लभ भट्ट, प्रकाश पांडे, महेश जोशी, संतोष कुमार पांडे, मोहन गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें