फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दाफिला गांव में दीवार को गोल पत्थर से बनाने का विरोध करते हुए क्षेत्रवासियों ने लोनिवि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दौलत सिंह बोरा के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने लोनिवि द्वारा कराए जा रहे कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन


दौलत का कहना है कि सुरक्षा दीवार को मजबूत ब्लॉक से बनाया जाना चाहिए। 30 जून को आई आपदा से लोनिवि ने अब तक कोई सबक नहीं लिया गया है। सड़क के किनारे गोल पत्थरों से बनाई जा रही दीवार बारिश से कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के मकान को इससे और ज्यादा खतरा हो जाएगा। पहले आई आपदा में भी दीवार ढह जाने से उनके घर में मलबा घुस आया था।

किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। लोनिवि इस तरह के निर्माण कार्यों से जख्म भरने के बजाए जख्म देने के कार्य कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि सुरक्षा दीवार को ठीक से नहीं बनाया गया तो लोनिवि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह भैंसोड़ा, जसवंत, गोपाल सिंह, नंदन सिंह, हयात सिंह, पूरन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें