फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिलाओं को गाय का तोहफा

Thu, 25 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगा गाय महिला डेयरी योजना के चेक बांटते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड विण और मूनाकोट की 21 गरीब महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 40,000-40,000 रुपये के चेक बांटे गए। यह चेक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश सरकार की गंगा गाय महिला डेयरी योजना के तहत दिए गए।
विज्ञापन


दुग्ध संघ परिसर में चेक बांटते हुए विधायक मयूख महर ने कहा कि बीपीएल परिवार की महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 40,000 रुपये दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की ने डेयरी विकास पर प्रकाश डाला। विण की क्षेत्र प्रमुख दीपिका बोहरा, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान, सहायक निदेशक दुग्ध डीपी सिंह, दुग्ध प्रबंधक पीसी नागपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, ग्राम प्रधान सुरेश कसन्याल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें