फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कोविड रोगियों को मिलेगा वाईफाई सुविधा का लाभ

विज्ञापन
Kovid patients will get the benefit of WiFi facility in Pithoragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोविड रोगियों को तनाव से मुक्त रखने और उन्हें व्यस्त रखने के लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। पिथौरागढ़ जिले में भर्ती सभी कोविड रोगियों को अब वाईफाई सुविधा का लाभ मिलेगा। वाई फाई से मरीज अपने मोबाइल फोन पर तमाम कार्यक्रम देख सकेंगे।
विज्ञापन

सीमांत जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए 90 वार्ड, निर्माणाधीन बेस अस्पताल में 150 वार्ड और सभी ब्लाकों के अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए बैड तैयार किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती रोगियों को कोई दिक्कत ना हो। उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तनाव न झेलना पड़े, इसके लिए पिथौरागढ़ के डीएम ने प्रत्येक कोविड रोगी को वाईफाई सुविधा देने का निर्णय लिया है। वाईफाई सुविधा मिलने के बाद कोविड रोगी अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान फिल्में, धार्मिक कार्यक्रम, ऑनलाइन कक्षाएं, योग कक्षाएं ले सकेंगे। इसके बाद वह मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
डीएम ने जाना कोविड रोगियों का हाल
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान पीपीई किट पहनकर देर शाम जिला अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोविड रोगियों का हाल जाना। उन्होंने कोविड रोगियों से दी जा रही सुविधाओं और चिकित्सक और अन्य स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने हर बैड पर जाकर मरीजों के ऑक्सीजन सैचुरेशन आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रोगियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कोविड रोगी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें