फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटली का स्कूल शिफ्ट किया तो होगा आमरण अनशन

Tue, 14 May 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कोटली भट्टीगांव में सीआरसी समन्वयक का घेराव करते अभिभावक। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटली भट्टीगांव को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर क्षेत्र के लोगों ने संकुल समन्वयक का घेराव कर विरोध जताया है। स्कूल शिफ्ट करने की दिशा में आमरण अनशन करने के साथ ही न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कोटली भट्टीगांव स्कूल का भवन ध्वस्त ने स्कूल की कक्षाएं भट्टीगांव के पंचायतघर में चल रही हैं। कोटली भट्टीगांव के प्राथमिक स्कूल को जमतोला के बंद पड़े स्कूल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट को लेकर क्षेत्र के लोगों ने संकुल समन्वयक देवराड़ीपंत लाल सिंह डसीला का घेराव किया। खंड शिक्षाधिकारी को संबोधित ज्ञापन समन्वयक को सौंपते हुए इलाके के लोगों ने कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण 11 साल बाद भी स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। स्कूल भवन न होने के कारण गांव के 10 बच्चे अन्यत्र स्कूल में पढ़ने जाते हैं। 13 बच्चे अब भी कोटली भट्टीगांव के स्कूल में पढ़ते हैं।

इन लोगों ने कहा कि प्राथमिक भवन के निर्माण के लिए तत्काल कम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र के लोग आमरण अनशन करने के साथ ही न्यायालय की शरण में जाएंगे। कोटली भट्टीगांव का स्कूल किसी भी दशा में जमतोला शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। संकुल समन्वयक देवराड़ीपंत लाल सिंह डसीला ने मामले को उच्चाधिकारियों के सामने उठाने की बात कही है। घेराव करने वालों में लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, चंचल सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मोहनी देवी, देवती देवी, कृपाल सिंह, प्रयाग सिंह, हरीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें