फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार की पोलिंग पार्टी 16 किमी पैदल चलेगी

Thu, 05 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला विधानसभा क्षेत्र का दूरस्थ कनार गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धारचूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनार जाने वाली पोलिंग पार्टी को बरम से 16 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ेगा। वजह कनार तक मोटर सड़क का नहीं बनना है। यह पोलिंग पार्टी धारचूला से रवाना होगी। कनार पोलिंग स्टेशन पर कनार गांव के 544 वोटर 15 फरवरी को वोट डालेंगे। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय ने दूरस्थ और पैदल सफर वाले मतदान केंद्रों की जो सूची तैयार की है, उसके अनुसार 11 से 15 किलोमीटर की पैदल दूरी पर धारचूला विधानसभा क्षेत्र के जारा, भटभटा, सुमदुम और बादनीधार मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयार सूची के अनुसार 25 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां तक जाने में 5 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। यह सभी मतदान केंद्र धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ही हैं। इनमें ओखलढुंगा, जाराजिबली, छाना, धामीगांव, खातपोली, पनियार, धामगांव, बजेता, सिर्खा, सुवा, बुंगबुंग, कुरीला, जयकोट, थुमली, खेलाधार, मेतली, पातो, बुई, साईपोलू, क्वीरीजिमिया, जौलढुंगा, उछेती, दारमा, बोना, कुलथम शामिल हैं। 4 से 5 किलोमीटर की पैदल दूरी वाले मतदान केंद्रों की संख्या 23 है, इनमें बजानी, गलाती, सिनियाखोला, जुम्मा, खतेड़ा, कोट्यूड़ा, रूंग, सिर्दांग, बोरागांव, सेलमा, न्यू सुवा, सोबला, गर्गुवा, गालागाड़, तांकुल, खेला, गटकूना, खुमती, बसंतकोट, रिंगू, नामिक, बर्नियागांव, तोमिक शामिल हैं।

ज्यादा पैदल दूरी वाले मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी दो दिन पहले हो जाएगी, जबकि नजदीकी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले निकलेंगी। बताया गया कि ज्यादा दूरी वाले मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी को दो-दो ईवीएम दी जाएगी, ताकि वह एक मशीन के खराब होने की स्थिति में तत्काल दूसरी मशीन का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें