फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटकों के लिए सजने लगे केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह

Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पर्यटकों के लिए सजी टीआरसी की दीवार। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन सीजन 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। पर्यटकों के स्वागत के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के आवास गृहों में साज-सज्जा की जा रही है। इससे सीमांत में आने वाले पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अलबत्ता पर्वतीय क्षेत्रों में अभी मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम गुनगुनी ठंड पड़ रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केएमवीएन ने भी कमर कस ली है। सीमांत जिले में निगम के नौ पर्यटक आवास गृह हैं।
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर टीआरएच में टूट-फूट की मरम्मत के साथ ही साज-सज्जा का कार्य किया जा रहा है। आवास गृह के पास गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही साइड की दीवार पर आदि कैलाश, ओम पर्वत और यहां के प्राकृतिक खूबसूरती को निगम कर्मी लक्ष्मण राम ने अपनी कूची से बेहतरीन तरीके से उकेरा है। गुरुरानी ने बताया कि पर्यटकों को पौधरोपण और स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां हैं निगम के पर्यटक आवास गृह
सीमांत जिले में केएमवीएन के नौ पर्यटक आवास गृह हैं। इनमें पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, चौकोड़ी, डीडीहाट, बिर्थी, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट और थल शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें