फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश पथ पर केएमवीएन करेगा सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश पथ पर केंद्रीय पर्यटन विभाग की ओर से धारचूला के गुंजी में स्वदेश दर्शन-दो के तहत किए जाने वाले कार्यों में निविदा की जटिल शर्तें बाधा बन रही थीं। इसे देखते हुए अब पर्यटन विभाग ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बदलकर केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। अब कैलाश पथ पर सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जगी है इससे सीमांत के पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन-दो के पहले चरण के कार्यों के लिए तीन बार निविदाएं आमंत्रित की गईं। दो बार की निविदा में तो किसी ने दिलचस्पी नहीं ली लेकिन तीसरी बार निविदादाता शर्तें पूरी नहीं कर पाया। कार्यदायी संस्था लोनिवि अस्कोट की ओर से पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर निविदा की शर्ताें में शिथिलता बरतने का अनुरोध किया गया था। पर्यटन विभाग की ओर से गुंजी में 75.66 करोड़ की लागत से योजनाएं स्वीकृत हैं।
डीपीआर एक में यहां 1.4 हेक्टेयर भूमि पर पर्यटन सुविधा केंद्र विकसित किया जाना है। इसके लिए 17.86 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निविदा की जटिल शर्त को देखते हुए किसी भी ठेकेदार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। निविदा की यह शर्त थी कि स्वदेश दर्शन-दो के तहत होने वाले कार्यों को कराने के लिए निविदादाता को पूर्व में इस तरह के दो-तीन प्रोजेक्ट करने के साथ ही पांच साल उसे संचालित किया होना चाहिए। देखरेख के साथ ही उसे राजस्व पर्यटन विभाग को जमा करना था।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि अब पर्यटन विभाग की ओर से केएमवीएन को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। केएमवीएन के अवर अभियंता गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि निगम प्रबंधन के निर्देश में आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अप्रैल में गुंजी पहुंचकर जायजा लिया जाएगा।
पहले चरण में होने हैं यह कार्य
डीपीआर एक के तहत गुंजी में विजिटर सेंटर, हट निर्माण, होम स्टे थीम्ड बेस्ड कॉटेज मय रेस्टोरेंट, टॉयलेट, त्रिशूल प्लाजा, नंदी द्वार, पर्यटक सूचना केंद्र और अन्य आवश्यक अवस्थापना विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
दूसरी डीपीआर में 58 करोड़ के कार्य प्रस्तावित
दूसरी डीपीआर में 58 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें ट्राइबल म्यूजियम, वेलनेस रिट्रीट जोन, सात गांवों में इंटरप्रिटेशन सेंटर, विज्ञान जोन, ज्ञान जोन के अंतर्गत शिवोम प्लाजा, कला संस्कृति केंद्र आदि प्रस्तावित हैं। इनकी स्वीकृति के लिए डीपीआर पर्यटन मंत्रालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें