फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणतंत्र दिवस पर बिजली से रोशन होंगे सभी सरकारी कार्यालय

Sat, 17 Jan 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सभागार में गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए बैठक करते  डीएम आशीष भटगांई। स्रोत : सूच
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी कार्यालय बिजली से रोशन होंगे। जिला मुख्यालय में झांकियां निकाली जाएंगी। डीएम ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए समीक्षा करते हुए यह बात कही।डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जनपद के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा जहां मुख्य अतिथि की ओर से सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट होगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी इमारतें और कार्यालयों को 25 और 26 जनवरी को शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रोशन किया जाएगा। डीएम ने नगर निकाय के अधिकारियों एवं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएस नबियाल, महाप्रबंधक डीआईसी कविता भगत, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम राजदेव जायसी, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें