फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमवीएन प्रदेश अध्यक्ष के पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
केएमवीएन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत करते निगम कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का पिथौरागढ़ पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया। गुरुरानी कुमाऊं मंडल विकास निगम में 26वीं बार अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गुरुरानी के पर्यटक आवासगृह पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुरुरानी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में विभागीय प्रमोशन। पर्यटन कक्ष में वेतन विसंगति को दूर करने। गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरह कुमाऊं मंडल विकास निगम में भी कर्मचारियों के वेतन दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर शीघ्र ही निगम प्रशासन से वार्ता करेगा। इस मौके पर सुनीता कुंवर, सरोज, तुलसी देवी, पुष्पा पुनेड़ा, पार्वती अवस्थी, त्रिभुवन पुनेठा, भूपेश मनौला, दिवाकर ठकुराठी, वेद प्रकाश भट्ट, गणेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह, सुरेश द्विवेदी, गिरीश पुनेठा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें