फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्मिकों को समय पर वेतन दिलाने के प्रयास: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में निगम कार्मिकों को समय पर वेतन दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अगले तीन माह में निगम को 20 करोड़ रुपये के नुकसान की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

जोशी ने कहा है कि निगम के सभी कार्मिक कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम के 13 पर्यटक आवास गृहों 195 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। गैस वितरण में लगे कार्मिक भी बखूबी अपना काम कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी कच्चे-पक्के कार्मिकों का 10 लाख रुपये का बीमा किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
कोरोना के चलते पर्यटन सीजन में निगम को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। कैलाश मानसरोवर यात्रा न होने, रोपवे, पेट्रोल पंप आदि नहीं चल पाने के कारण आने वाले तीन माह में निगम को करीब 20 करोड़ का नुकसान होने की संभावना है। निगम के कार्मिकों को समय पर वेतन मिल सके इसके लिए उन्होंने महाप्रबंधक से वार्ता की है। इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने निगम कार्मिकों से लॉकडाउन का पूरा पालन करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें