फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरीपार क्षेत्रवासियों को मिले गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी ब्लॉक के अति दुर्गम गोरीपार क्षेत्र के ग्रामीण लॉकडाउन के चलते पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान थे। मुनस्यारी गैस सर्विस व उपजिलाधिकारी मुनस्यारी को कई बार सूचित करने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में गैस सिलिंडर पहुंचे, गोरीपार क्षेत्र तहसील मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस क्षेत्र की जनसंख्या लगभग पांच हजार है। मुनस्यारी गैस सर्विस के कर्मचारी जौहरी राम गैस सिलिंडर का वाहन लेकर गोरीपार क्षेत्र में पहुंचे। गोरीपार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह बोथ्याल ने बताया कि गोरीपार क्षेत्र के बसंतकोट गाव में विभाग के वाहन का पट्टा टूट गया, जिससे कई ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। उन्होंने और गोरीपार क्षेत्र के उच्छैती गांव निवासी विनोद बिष्ट ने विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर दूसरे वाहन में गैस सिलेंडर बोथी गाँव होते हुए जौलढूंगा पहुंचाए। तब जाकर ग्रामीणों ने अपने अपने गैस सिलिंडर भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें