आदि कैलाश यात्रा समाप्त होने और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए केएमवीएन ने बुदी, नाभीढांग और ज्योंलिंगकांग के गेस्ट हाउस बंद कर दिए हैं, जबकि गुंजी का गेस्ट हाउस 5 नवंबर के बाद बंद होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केएमवीएन की ओर से इस वर्ष संचालित आदि कैलाश यात्रा का समापन हो गया है। यात्रा बंद होने और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए निगम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र ग्राम बुदी, नाभीढांग और ज्योंलिंगकांग का गेस्ट हाउस बंद कर दिया है। इनके कर्मचारी धारचूला लौट चुके हैं। वर्तमान में सिर्फ गुंजी का गेस्ट हाउस सुचारु है जो पांच नवंबर के बाद बंद हो जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा वर्तमान में चल रही है जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में बंद होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस वर्ष निगम ने 9 मई से यात्रा शुरुआत कराई, जो विगत नाै अक्तूबर को बंद हुई। इस सीजन में कुल 147 यात्रियों ने सफल यात्रा की। यात्रा अधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मई से जून तक पहले चरण में 10 दलों में 126 यात्रियों (60 पुरुष, 66 महिला) ने यात्रा की। सितंबर से अक्तूबर दूसरे चरण में चार दलों में 11 पुरुष, 10 महिलाएं यात्रा पर आए।