फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलियाटॉप को पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा

Sun, 01 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
खलियाटॉप से लौटते समय बर्फबारी का आनंद उठाते डीएम और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि खलियाटॉप को पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा। वहां पर ढांचागत सुविधाओं का विस्तार होगा और सबसे पहले सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार खलियाटॉप में काफी हिमपात हो गया है। जल्द ही वहां पर स्नो स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम रविवार को खलियाटॉप के भ्रमण पर गए थे। 11500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप के आसपास रमणीक बुग्याल हैं। ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण वहां तक पर्यटक कम संख्या में पहुंच पाते हैं। ट्रैकिंग और बर्ड वाचरों के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है। डीएम ने कहा कि खलियाटॉप तक पहुंचने के लिए पैदल रास्तों का सुधार किया जाएगा और रोपवे लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का केंद्र खलियाटॉप को ही बनाया जाना चाहिए। यह स्थान ट्रैकरों के लिए सबसे उत्तम है।

डा. सिन्हा ने बताया कि इस बार खलियाटॉप में समय से पहले अच्छी बर्फ गिर गई है। जल्दी ही वहां पर स्नो स्कीइंग स्पर्धा कराई जाएगी। डीएम सपरिवार खलियाटॉप के भ्रमण पर गए। रविवार सुबह खलियाटॉप में हिमपात होने लगा और अपरान्ह चार बजे तक बर्फबारी होती रही। डीएम के साथ गाइड के तौर पर मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार थे। पंवार ने डीएम को खलियाटॉप में हर साल आने वाले पर्यटकों और ट्रैकरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खलियाटॉप से मुनस्यारी तक बेहतरीन ट्रैकिंग रूट है। इस ट्रैकिंग रूट से पूरी मुनस्यारी की परिक्रमा हो जाती है। इस रूट को विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें