फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलियाटॉप और बेटुलीधार में हिमपात

Mon, 06 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में रविवार को देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक हल्की और मध्यम स्तर की बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। मुनस्यारी के खलियाटॉप और बेटुलीधार में जमकर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में सोमवार को पूरे दिन बर्फ गिरी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लगातार हिमपात हो रहा है। गुंजी, नाभीढांग, कुटी, लिपुलेख में जमकर बर्फ गिरी है। मौसम विभाग ने अभी बादलों की आवाजाही बनी रहने और कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहने का संकेत दिया है। जिला मुख्यालय में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं।
जिले के घाटी वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हुई। इससे फसलों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि शीतकाल में कम मात्रा में होने वाली बारिश भी फसलों को अच्छा फायदा पहुंचा देती है। कुछ दिनों तक नमी का असर बना रहेगा। इस समय किसान सब्जी बीजों का रोपण कर सकते हैं और उनको उगने के लिए नमी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों की आग का खतरा फिलहाल टला
पिथौरागढ़। वन विभाग 15 फरवरी से फायर सीजन घोषित कर देता है। ताजा बारिश से कुछ समय तक जंगलों में आग लगने का खतरा टल गया है। अलबत्ता वन विभाग ने 15 फरवरी से सभी 105 क्रू स्टेशन खोलने की तैयारी कर दी है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि क्रू स्टेशनों में कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें