फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलियाटाप से मर्तोलीथौड़ तक दौड़ाई साइकिल

Wed, 23 Sep 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
माउंटेन ट्रेल बाइकिंग के लिए विदेशी प्रशिक्षकों ने बुधवार को नए रूटों का सर्वे किया। मुनस्यारी के आसपास की हर पगडंडी को बाइकिंग के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह पगडंडियां साहसिक खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेंगे। विदेशी प्रशिक्षक ऐसे स्थानों में साइकिल से पहुंच गए हैं, जहां लोग पैदल जाने में भी कतराते हैं।
विज्ञापन

अब स्थानीय नौजवान भी विदेशी प्रशिक्षकों को गाइड करने के लिए आगे आने लगे हैं। नंदादेवी टूर एंड ट्रेवल्स के वीरेंद्र बृजवाल और नरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षकों के लिए पथ प्रदर्शक का काम किया। यह लोग बुधवार को खलियाटाप से बुड़गेरधार होते हुए मर्तोलीथौड़ तक पहुंचे। वहां से मुनस्यारी तक का सफर पूरा किया। कई जगह तो विदेशी प्रशिक्षकों ने अपनी साइकिल घास और झाड़ियों के बीच में डाल दी। सबसे खास बात यह है कि प्रशिक्षकों में गजब की संतुलन क्षमता है। कठिन पहाड़ियों में भी वह साइकिल को आसानी से निकाल ले रहे हैं। मात्र छह इंच की पगडंडी में जब वह फर्राटा साइकिल दौड़ाते हैं तो लोग हैरत में आ जाते हैं। बुधवार को विदेशी प्रशिक्षक एंडे लियोर्ड और पावेल हारिक ने ही मुख्य सर्वे किया।
वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि अब मुनस्यारी के आसपास करीब 25 किलोमीटर के दायरे में पगडंडियों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। कम से कम 15 पगडंडियां ऐसी हैं, जहां पर माउंटेन बाइकिंग कराई जा सकती है। वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने कहा कि अभियान काफी सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें