फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग इलेवन ने 3 रन से जीता उद्घाटन मैच

Sun, 26 Feb 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मौजूद खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच किंग इलेवन रई ने जीत लिया है। मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज सौन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से रविवार से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला किंग इलेवन रई और सिरकुच की टीमों के बीच हुआ। किंग इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। मनोज ने 78 और नीरज ने 33 रनों का योगदान दिया। अशोक ने 3 और विजय ने 2 विकेट लिए। जवाब में सिरकूच की टीम ने अच्छी शुरुआत की, मगर उसके बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। बेहद रोमांचक मुकाबले में सिरकुच की टीम 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। गोविंद ने 37 और दीपक ने 26 रनों का योगदान दिया। राहुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए।

किंग इलेवन रई ने 3 रन से मुकाबला जीत लिया। अंपायर धीरज सामंत, पारस मुडेला और स्कोरर अभि थे। आंखों देखा हाल ललित बोहरा ने सुनाया। मुख्य अतिथि पंकज सौन ने विजेता टीम को एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। किंग इलेवन के राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। डीसीए के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि अब टीमों को 28 फरवरी तक प्रतियोगिता में एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें