फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत

Tue, 08 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग से सेराघाट के रामपुरा वापस आ रही बारात की कार दुर्घटना में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की रात चौकी बैंड के पास हुई कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है और एक को अल्मोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन

सेराघाट के रामपुरा गांव की बारात सोमवार को बेड़ीनाग गई थी। एक दिवसीय यह बारात शाम को वापस निकली। पांच बाराती कार से लौट रहे थे। उनकी कार रात करीब आठ बजे चौकी बैंड के पास अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को रात ही में 108 वाहन से गणाईगंगोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इनमें से संजय सिंह उर्फ कांति (30) पुत्र भगवान सिंह निवासी रामपुरा और हरीश सिंह (25) पुत्र प्रताप सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह और मनोज सिंह को हल्द्वानी रेफर किया गया है। जबकि घायल अर्जुन सिंह को अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेजा गया है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारात के दौरान हुए इस हादसे से गांव में खुशी का माहौल गम में बदल गया है। पूरे रामपुरा गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें