पिथौरागढ़। मानस एकेडमी सिटी शाखा में चल रही व्यक्तित्व विकास एवं कौशल वृद्धि कार्यशाला में डांस, मुखौटा निर्माण, खेल, मंच सज्जा समेत तमाम विधाएं सिखाई गई। 15 दिवसीय कार्यशाला में रूप सज्जा, गीत, संगीत, कविता लेखन, पेंटिंग के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। स्कूल की प्रबंधक कंचनलता पंत ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होता है।
उनके शारीरिक, मानसिक विकास में मदद मिलती है। प्रधानाचार्या रुचि पोखरिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास को नाट्य विधा के माध्यम से दिशा देना है। उनको रचनात्मकता की ओर प्रेरित करना है। कार्यशाला संचालन में राजीव पांडेय, रुचि बिष्ट, पुष्पा दिगारी, माया उपाध्याय, कविता चंद, कविता भट्ट, दीपा दानू और शिक्षण स्टाफ सहयोग कर रहा है। कार्यशाला का समापन 23 अक्तूबर को होगा।