फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांधी चौक में दो महिलाओं के बीच खूब चले लात-घूंसे

Thu, 25 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के गांधी चौक में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना एक ठेकेदार और मजदूर के बीच भुगतान विवाद के कारण हुई, जिसमें उनकी पत्नियां शामिल हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठेकेदार और मजदूर अपनी पत्नियों के साथ गांधी चौक पर मिले। बहस के दौरान दोनों की पत्नियां अपने पतियों के बचाव में आ गईं जिससे उनके बीच विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई।
उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। आसपास के लोगों और व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर में महिलाओं के बीच मारपीट की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बीते मंगलवार को भदेवाड़ा में भी महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें