फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर पांच लाख मूल्य की प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट बरामद

Wed, 04 Dec 2019 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर एसपी ने छापा मारकर लगभग पांच लाख रुपये की प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट बरामद की हैं। खुकरी की तस्करी करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लंबे समय से खुकरी सिगरेट की तस्करी की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु रात 11 बजे तीन टीमें बनाकर वड्डा चौकी पहुंचे। मूनाकोट बैंड के पास एक वाहन की चेकिंग करने पर भगवान और संजीव के पास से सात पेटी खुकरी सिगरेट बरामद हुई। इसके बाद दोनों निशानदेही पर छह पेटी बंद और दो पेटी खुली खुकरी नगर के एक व्यापारी हेमंत के गोदाम से बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ने इसके बाद भी अभियान जारी रखा।
 

आरोपियों  के खिलाफ 111 कस्टम एक्ट 186, 279 और 332 में कार्रवाई


देर रात झूलाघाट से अवैध तरीके से रेत ला रहे पिकअप (यूके 05सीए 1453) और टिप्पर (यूके05ए 1097) के कागजात चेक किए। रवन्ना न होने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया। जाजरदेवल थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया बरामद सिगरेट को जाजरदेवल थाने और सीज वाहनों को वड्डा चौकी में रखा गया है। आरोपियों  के खिलाफ 111 कस्टम एक्ट 186, 279 और 332 में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि खुकरी सिगरेट की तस्करी में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता है। इसके बाद खुकरी सिगरेट का कोई भी मामला पकड़ा जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबधित थाने की होगी। अभियान में एलआईयू केके पाठक, केपीएस धामी, एसआई सोमेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, कांस्टेबल नंदन सिंह, विक्रम सिंह मेहरा, गोपाल सिंह, किशन लोहिया, बलवंत रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें