फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ केमू स्टेशन में धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर रोजगार देने में भी नाकामयाब रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में केमू स्टेशन पर एकत्र हुए और सब्जियां, सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महर का कहना था कि महंगाई के लगातार बढ़ने से लोग दैनिक उपयोग की सामग्री भी नहीं खरीद पा रहे हैं।
प्याज की कीमत एक सौ रुपये किलो से अधिक हो गई है। दाल, सब्जी, सिलिंडर आदि के दामों में वृद्धि से गरीब तबके के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार पर रोजगार देने में भी विफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग परेशान है। बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने बढ़ते हुए दामों में शीघ्र प्रभावी अंकुश नहीं लगाए जाने और रोजगार को लेकर उचित कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर यूथ अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, पवन माहरा, योगेश नगरकोटी, कार्तिक खर्कवाल, संतोष गोस्वामी, मोनू प्रधान, पवन पाटनी, जावेद खान, विजय कुमार, कुंडल महर, हीरा सिंह बिष्ट, दीपा, माया, सुनीता, रईसा बानो, रेखा, त्रिलोक बिष्ट, रोहित कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें