गौरीहाट में विजेता खटीमा की टीम को ट्रॉफी प्रदान करतीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल। स्रो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। गौरीहाट में आयोजित जगन्नाथ स्वामी वॉलीबाल टूर्नामेंट सीजन-4 में खटीमा ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। खटीमा की टीम ने नेपाल की टीम को लगातार तीन सेटों में 25-18, 25-23, 25-20 से हराकर फाइनल जीता।
खटीमा की टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 35 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने किया। वहां गौरीहाट की ग्राम प्रधान ज्योति धरियाल, पंकज धरियाल, कमलेश धरियाल, बीजेपी जिला महामंत्री दीवाकर जोशी, योगेश चंद, कैलाश भट्ट, कृष्णमणि भट्ट, युवक मंगल दल गौरीहाट के सचिन धरियाल आदि थे। संवाद