फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के खान में दबकर चार महिलाओं की मौत

Fri, 11 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी और बजांग जिले में मिट्टी के ढेर में दबने से चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लाशों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रहरी निरीक्षक करन सिंह ने बताया कि पहली घटना बैतड़ी जिले के श्रीकोट गांव में हुई।
विज्ञापन


वहां घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी लेने गई पशुपति भूल (28) की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस महिला के साथ अन्य महिलाएं भी मिट्टी लेने के लिए गई हुई थी। पशुपति गड्ढे में जाकर मिट्टी निकाल रही थी।  दूसरी घटना बजांग जिले के खिरगाड़ी गांव में हुई। घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी खोदने गई कांतामती कार्की (40), विशना देवी पंत (28), पशुपति कार्की (32) मिट्टी की खान धसने से दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रहरी नायब उपनिरीक्षक लक्ष्मीराज अधिकारी और राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें