फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली एटीएम ने लोगों को रुलाया

Mon, 12 Nov 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के एटीएम में सोमवार को भी कैश की किल्लत बनी रही। एटीएम में कैश किल्लत के कारण बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही।      
विज्ञापन

 
सोमवार को भी अधिकांश एटीएम में कैश नहीं था। कैश  नहीं होने से पर्व मनाने के बाद शहरों की ओर लौट रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली से पहले भी नगर के एटीएम में कैश की किल्लत थी। दिवाली में एसबीआई सहित अन्य सभी बैंकों ने कैश डाला था, लेकिन दिवाली पर्व में कैश समाप्त हो गया।

सोमवार को भी नगर के अधिकांश एटीएम शोपीस बने रहे। एटीएम में कैश न होने से लोगों को बैंकों का सहारा लेना पड़ा। एसबीआई की मुख्य शाखा के साथ ही अन्य बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही। एटीएम खाली होने से लोग भटकते रहे। शहर के सारे एटीएम खंगालने के बाद लोग मायूस होकर घर को लौट गए। लोगों को उधारी से काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें